Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रूस ने बखमुत शहर पर कब्जा किया, पुतिन ने दी बधाई, यूक्रेन का दावा-जंग अभी जारी है

moscow :  रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 से जंग जारी है. करीब 15 महीने से चल रही जंग में रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है. इस दौरान रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया है. इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जा जमा लिया है. हालांकि यूक्रेन ने इस दावे को खारिज किया है. यूक्रेन का कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग अभी जारी है. यूक्रेन की सेना बखमुत शहर के लिए रूसी सेना से लड़ाई कर रही है. इस लड़ाई में रूस और यूक्रेन को कितनी कीमत चुकानी पड़ी है, इसका खुलासा नहीं हो सका है. हालांकि माना जा रहा है कि शहर में रूस और यूक्रेन दोनों के हजारों लोगों की जान गयी है. (पढ़ें, प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-modi-paid-floral-tributes-at-the-hiroshima-peace-memorial-america-had-dropped-the-atomic-bomb/">प्रधानमंत्री

मोदी ने हिरोशिमा शांति स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, अमेरिका ने गिराया था परमाणु बम)

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैनिकों को दी बधाई 

पूर्वी यूक्रेन के इस शहर पर नियंत्रण के लिए आठ महीने से लड़ाई जारी थी. इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि देश की निजी सेना ‘वैगनर’ ने रूसी सैनिकों की मदद से यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जा जमा लिया है. पूर्वी यूक्रेन में कब्जे के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर निजी सेना और रूसी सैना को बधाई दी है. बता दें कि बखमुत शहर पर कब्जा करने के लिए चल रहा यह संघर्ष युद्धग्रस्त देश में सबसे लंबी और संभवत : सबसे खूनी लड़ाई थी. रूसी सेनाओं को अभी भी यूक्रेन के नियंत्रण वाले दोनेत्स्क क्षेत्र के बाकी हिस्से को अपने नियंत्रण में लेने का बड़ा काम करना होगा. इसे भी पढ़ें :बलूचिस्तान">https://lagatar.in/terrorist-attack-in-balochistan-three-soldiers-killed-one-terrorist-also-killed/">बलूचिस्तान

में आतंकवादी हमला, तीन सैनिकों की मौत, एक आतंकवादी भी मारा गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही