Mascow : यूक्रेन ने मंगलवार को रूस के सीमावर्ती क्षेत्र में बमबारी की थी और एक बड़े तेल रिफाइनरी समेत दो तेल संयंत्रों को नुकसान पहुंचाया. इस हमले के बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि यूक्रेन के हमले को नाकाम कर दिया है. सेना और सुरक्षा बलों ने यूक्रेन के 234 लड़ाकों को मार गिराया है. साथ ही हमलावरों के सात टैंक और पांच बख्तरबंद वाहनों को तबाह कर दिया है. वहीं मंत्रालय ने इस हमले के लिए ‘‘कीव शासन’’ और ‘‘यूक्रेन के आतंकवादी संगठनों’ को जिम्मेदार ठहराया है.
रूस का दावा : सेना और सुरक्षा बलों ने यूक्रेन के हमले को किया नाकाम, 234 लड़ाकों को मार गिराया
Last Updated: Mar 13, 2024 12:00 AM (IST)