Search

 
 
 

रूस : पुतिन के कट्टर आलोचक विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत

 
 Moscow : रूस की जेल एजेंसी ने जानकारी दी है कि जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत हो गयी है. वह 47 वर्ष के थे. संघीय जेल सेवा ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को टहलने के बाद नवलनी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस हुई और वह बेहोश हो गये. नवलनी की मदद के लिए एक एंबुलेंस पहुंची, लेकिन उनकी मृत्यु हो गयी. हालांकि नवलनी की मौत की उनकी टीम ने तत्काल कोई पुष्टि नहीं की है.                                                                            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नवलनी को 2020 में जहर देकर मारने की  कोशिश की गयी थी

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर आलोचक नवलनी काफी समय से जेल में बंद थे और अपनी सजा काट रहे थे. वे यमालो-नेनेट्स क्षेत्र की जेल में मृत पाये गये. जान लें कि नवलनी को 2020 में जहर देकर मारने की भी कोशिश की जा चुकी थी.

उत्तरी शहर खारप की जेल में गंभीर अपराधों के दोषी बंदियों को रखा जाता है

दिसंबर माह में एलेक्सी नवलनी को मॉस्को से 1,900 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में उत्तरी शहर खारप में आईके-3 दंड कॉलोनी (पोलर वुल्फ) में ले जाया गया था. यह जेल रूस की सबसे कठिन जेलों में शामिल हैं. यहां गंभीर अपराधों के लिए दोषी बंदियों को रखा जाता है.क्रेमलिन ने नवलनी की मौत को लेकर कहा है कि उन्हें एलेक्सी नवलनी की मौत के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं है, हालांकि जेल सेवा सभी संभव जांच कर रही है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही