Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रूस की जवाबी कार्रवाई, ब्रिटेन के रक्षा अताशे को निष्कासित किया

  Moscow :  ब्रिटेन में रूस के रक्षा अताशे को जासूसी के आरोपों में इस महीने की शुरुआत में बर्खास्त किये जाने के जवाब में रूस ने भी  ब्रिटेन के रक्षा अताशे एड्रियन कॉघिल को अवांछनीय व्यक्ति घोषित किया और देश छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय दिया. रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने गुरुवार को मॉस्को में ब्रिटिश दूतावास के एक प्रतिनिधि को तलब किया और लंदन से रूस के रक्षा अताशे को निष्कासित करने के बेबुनियाद फैसले पर’ कड़ा ऐतराज जताया. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                                                          नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ब्रिटेन ने आठ मई को रूसी रक्षा अताशे को निकाला था

बयान में कहा गया, ‘हम इस कदम को स्पष्ट रूप से रूस के प्रति ईर्ष्या रखने की प्रकृति वाली राजनीति से प्रेरित कार्रवाई के रूप में लेते हैं जिससे द्विपक्षीय संबंधों को अपूरणीय क्षति हो रही है. ब्रिटेन ने आठ मई को रूसी रक्षा अताशे पर अघोषित सैन्य खुफिया अधिकारी होने का आरोप लगाया था. दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों को लेकर राजनयिक को देश से निष्कासित करने की घोषणा की थी. अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के रक्षा सचिव ग्रांट शाप्स ने रूस के कॉघिल के निष्कासन को हताशा वाला कदम बताया. शाप्स ने कहा कि ब्रिटेन में रूस का डीए एक जासूस के रूप में काम कर रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही