Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Russia-Ukraine dispute : 5 घंटे में निवेशकों को 3.11 लाख करोड़ की चपत, मस्क के 1 लाख करोड़ डूबे

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में हमला बोल दिया. जिसके कारण पूरी दुनिया के शेयर बाजार में उथल-पुथल मच गयी. भारतीय  शेयर बाजार भी गुरुवार को सहम गया. जंग की खबरें आते ही संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, भारत और चीन सहित लगभग हरे बड़े देशों के शेयर बाजारों में गिरावट आयी. जिसके कारण दुनिया के टॉप-20 रईसों ने चंद घंटों में ही लाखों डॉलर गंवा दिये.

टॉप 20 अमीरों की नेटवर्थ 3.11 लाख करोड़ घटी

टॉप 20 रईसों की संपत्ति में गुरुवार को 3.11 लाख करोड़ से ज्यादा की गिरावट आ गयी. नुकसान उठाने वालों की सूची में टेस्ला के एलन मस्क सबसे ऊपर हैं. फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और जाने-माने निवेशक वॉरेन बफेट की संपत्ति भी घट गयी है.  दुनिया के टॉप-3 कारोबारियों की बात करें तो एलन मस्क, बर्नार्ड आर्नोल्ट और जेफ बेजोस की नेटवर्थ में 1.51 लाख करोड़ की गिरावट आयी. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति गुरुवार को 1 लाख करोड़ घट गयी. इसे भी पढ़े : खगड़िया">https://lagatar.in/khagaria-bomb-blast-near-bakhri-bus-stand-12-people-injured-search-operation-underway/">खगड़िया

: बखरी बस स्टैंड के पास बम ब्लास्ट, 12 लोग जख्मी, सर्च ऑपरेशन जारी

मुकेश अंबानी को 21,000 करोड़ की चपत

भारत की बात करें तो मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, उदय कोटक, दिलीप संघवी समेत टॉप-10 कारोबारियों को भी 60 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में दोपहर 12 बजे तक 21,000 करोड़ की गिरावट आयी. इसी तरह अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी को 9,700 करोड़ और  HCL टेक्नोलॉजी के शिव नाडार को 5,300 करोड़ की चपत लगी. राधाकिशन दमानी, दिलीप संघवी और कुमार बिरला जैसे दिग्गज कारोबारियों को भी हजारों-करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा.

जंग शुरू होते ही शेयर बाजार हुआ था धड़ाम

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिनों से जंग जैसे हालात थे. इससे पहले ही दुनिया भर के मार्केट में उथल-पुथल का दौर जारी था. लेकिन जब रूस ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का आदेश दिया तो शेयर मार्केट धड़ाम हो गया. गुरुवार को सेंसेक्स ने 1850 अंक की भारी गिरावट के साथ शुरू हुआ. कारोबार शुरू होने के थोड़ी देर के बाद  सेंसेक्स में करीब 2800 अंक यानी  4 फीसदी से ज्यादा लुढ़क की गिरावट देखने को मिली.निफ्टी भी 414 अंकों की भारी गिरावट के साथ 16,648 के निचले स्तर पर खुला. इस भारी गिरावट की वजह से  कुछ ही मिनटों के कारोबार के दौरान निवेशकों के 10  लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गये. इसे भी पढ़े : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-25-february-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।25 FEB।।बजट सत्र के बाद पंचायत चुनाव।।400 यूनिट तक ही बिजली में सब्सिडी।।जामताड़ाःनाव पलटी दो की मौत।।यूक्रेन संकटःपीएम मोदी ने पुतिन से की बात।।समेत कई खबरें और वीडियो. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही