Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Russia-Ukraine dispute : रूस ने फेसबुक के इस्तेमाल पर लगायी रोक

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  रूस और यूक्रेन के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है. इसी बीच रूस ने फेसबुक पर ‘आंशिक प्रतिबंध’ लगाने का ऐलान किया है. यूक्रेन पर किये गये हमले के बाद फेसबुक ने यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर क्रेमलिन समर्थित मीडिया पर रोक लगा दी थी. इसी कार्रवाई के खिलाफ रूस की ओर से प्रतिक्रिया व्यक्त की गयी है.  रूसी राज्य संचार एजेंसी Roskomnadzor से यह जानकारी सामने आयी है.

आंशिक प्रतिबंध शुक्रवार से ही प्रभावी

Roskomnadzor के अनुसार, फेसबुक पर इसका ‘आंशिक प्रतिबंध’ शुक्रवार से प्रभावी है. हालांकि इस कदम का वास्तव में क्या मतलब है. यह साफ नहीं हो पाया है. लेकिन माना जा रहा है कि रूस के यूक्रेन पर हमले को देखते हुए कई देशों ने अपने-अपने स्तर पर प्रतिबंध लगाई है. इसी प्रतिबंध का एक रूप फेसबुक भी है. Roskomnadzor के मुताबिक, अकाउंट्स पर प्रतिबंधों में उनकी सामग्री को अविश्वसनीय के रूप में चिह्नित करना और फेसबुक पर ऑडियंस को कम करने के लिए सर्च रिजल्ट पर तकनीकी प्रतिबंध लगाना शामिल था. इसे भी पढ़े : NDA">https://lagatar.in/nda-legislature-party-meeting-sahni-showed-attitude-threatened-to-resign-from-the-post-of-minister/">NDA

विधायक दल की बैठक, सहनी ने दिखाये तेवर, मंत्री पद से इस्तीफे की दी धमकी

रूसी मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध नहीं

Roskomnadzor ने रूसी मीडिया की सुरक्षा के उपायों के रूप में अपनी कार्रवाई की घोषणा की. साथ ही कहा कि रूस के विदेश मंत्रालय और अभियोजक जनरल के कार्यालय ने फेसबुक को मौलिक मानवाधिकारों और स्वतंत्रताओं के साथ-साथ रूसी नागरिकों के अधिकारों और स्वतंत्रता के उल्लंघन में संलिप्त पाया. इस वर्जन को यह दिखाने के लिए सही किया गया है कि फेसबुक प्रतिबंधित है. लेकिन रूसी मीडिया अकाउंट्स को प्रतिबंधित नहीं किया गया है.

रूस पड़ोसी देश यूक्रेन पर कब्जा नहीं करना चाहता  

बता दें कि रूस पड़ोसी देश यूक्रेन पर कब्जा नहीं करना चाहता. ऐसा रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आह्वान पर यूक्रेन की सेना के हथियार डालने के बाद मास्को यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार है. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ के मुताबिक, दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) के उप विदेश मंत्री सर्गेई पेरसाडा और लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (एलपीआर) के विदेश मंत्री व्लादिस्लाव डेनेगो के साथ बातचीत के बाद लावरोव ने यह टिप्पणी की. इसे भी पढ़े : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-26-february-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।26 FEB।।झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय।।17 IAS का ट्रांसफर।।यूक्रेन संकटः झारखंड सरकार ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर्स।।यूक्रेन के राष्ट्रपति सरेंडर को तैयार!।।समेत कई खबरें और वीडियो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही