Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रूस यूक्रेन वॉर खत्म होने के आसार! रूसी विदेश मंत्री ने कहा, यूक्रेन के साथ कुछ समझौतों पर सहमति बन रही है

Advertisement
Advertisement
Moscow : क्या रूस यूक्रेन खत्म होने के कगार पर है? यूक्रेन में हो रहे भीषण हमलों के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का एक बयान आया है. वह इसी दिशा में इशारा कर रहा है. लावरोव ने आज बुधवार को कहा कि यूक्रेन के साथ कुछ समझौतों पर सहमति बन रही है. कहा कि यूक्रेन के न्यूट्रल स्टेट्स पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जा रहा है. बता दें कि लावरोव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी कहा था कि अब रूस की ओर से ज्यादा यथार्थवादी मांगे की जा रही हैं. जेलेंस्की ने साफ संकेत दे दिया है कि उनका देश नाटो में शामिल नहीं होने जा रहा है. रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि यूक्रेन के पास ऐसे हथियार नहीं होने चाहिए जिससे रूस को खतरा पैदा हो. . कहा कि यूक्रेन के साथ चल रही बातचीत कठिन `है. लावरोव ने कहा कि कुछ अन्य मुद्दे हैं जो महत्वपूर्ण हैं. इसमें यूक्रेन के अंदर रूसी भाषा का प्रयोग और अभिव्यक्ति की आजादी शामिल है. इसे भी पढ़ें : रूस-यूक्रेन">https://lagatar.in/america-and-china-are-getting-rich-from-the-supply-of-arms-bat-and-bat-due-to-the-russo-ukraine-war/">रूस-यूक्रेन

युद्ध से अमेरिका और चीन की बल्ले-बल्ले, हथियारों की सप्लाई से हो रहे मालामाल

रूस देश के दूसरे हिस्से से सेना को यूक्रेन बुला रहा है

इससे पहले जेलेंस्की ने कहा था, `हम वर्षों से सुन रहे हैं कि किस तरह से नाटो में शामिल होने के दरवाजे खुले हुए हैं लेकिन अब सुन रहे हैं कि हम प्रवेश नहीं कर सकते हैं. और यह सत्य है और इसे निश्चित रूप से स्वीकार करना होगा. मुझे इस बात की खुशी है कि हमारे लोग इसे समझना शुरू कर चुके हैं और खुद पर और उन भागीदारों पर भरोसा कर रहे हैं जो हमारी मदद कर रहे हैं.` इस बीच ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि रूस देश के दूसरे हिस्से से सेना को यूक्रेन बुला रहा है. खुफिया सूत्रों के अनुसाररूस अपने नुकसान की भरपाई के लिए अतिरिक्त सैनिक बुला रहा है ताकि हताहत सैनिकों की जगह पर उन्हे तैनात किया जा सके. संभवत: इसी वजह से रूस आक्रामक अभियान चलाने में संघर्ष कर रहा है. रूस इन सैनिकों की मदद से उन इलाकों पर अपनी पकड़ मजबूत करेगा जहां उसका कब्जा हो चुका है. , यूक्रेन के मध्यस्थकार ने कहा है कि रूस के साथ जारी लड़ाई का शांतिपूर्ण हल निकालने के लिए उनका देश रूस के वार्ताकारों के साथ बातचीत जारी रखेगा. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/in-lok-sabha-sonia-gandhi-said-facebook-twitter-is-serving-the-interests-of-particular-leaders-and-parties-nishikant-dubey-retaliated/">लोकसभा

में सोनिया गांधी ने कहा, फेसबुक-ट्विटर खास नेताओं और दलों का हित साध रही, निशिकांत दुबे ने पलटवार किया

रूस और यूक्रेन के बीच जंग आज बुधवार को भी जारी है

रूस के साथ बातचीत के लिये गठित यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य एवं यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्याक ने ट्वीट किया, बातचीत बुधवार को भी जारी रहेगी. बहुत ही कठिन और जटिल प्रक्रिया है. दोनों देशों के बीच मौलिक मतभेद हैं लेकिन फिर भी समझौते की जगह है. इस बीच मंगलवार को रूस के राष्टपति व्लादिमीर पुतिन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्‍स मिशेल ने यूक्रेन के मसले पर फोन के जरिये बातचीत की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही