NewDelhi : खबर आयी है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा युद्ध का ऐलान किये जाने के बाद यूक्रेन ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है. सूत्रों के अनुसार रूसी हमले के बीच यूक्रेन को डर है कि उनके यहां आने वाली फ्लाइट्स पर साइबर अटैक किया जा सकता है. साथ ही सिविलियन फ्लाइट्स को निशाना बनाते हुए शूटडाउन किये जाने का खतरा भी बना हुआ है. यूक्रेन स्टेट एयर ट्रैफिक सर्विस के अनुसार जोखिमों को देखते हुए गुरुवार को पूरे यूक्रेन के एयरस्पेस को सिविल फ्लाइट्स के लिए बंद कर दिया गया है. जान लें कि यूरोप के विमानन नियामक (aviation regulator) ने पहले ही सैन्य गतिविधियों के कारण रूस और बेलारूस की सीमा से लगे इलाकों में उड़ान के खतरों को लेकर चेतावनी जारी की थी. हालांकि गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI1947 यूक्रेन की राजधानी कीव से दिल्ली वापस लौटी है. इसमें मेडिकल छात्रों सहित कई भारतीय नागरिक आये हैं. इसे भी पढ़ें : Russia-Ukraine">https://lagatar.in/russia-ukraine-war-explosion-in-kiev-attack-with-cruise-and-ballistic-missiles-ukrainian-presidents-passionate-appeal-to-avoid-war/">Russia-Ukraine
War : कीव में धमाके ही धमाके, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, यूक्रेन के राष्ट्रपति की युद्ध टालने की भावुक अपील
: 6 हजार करोड़ के कोयला घोटाले पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग
War : कीव में धमाके ही धमाके, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, यूक्रेन के राष्ट्रपति की युद्ध टालने की भावुक अपील
आखिरी मिनटों में बदला गया रूट
बता दें कि मंगलवार को एयर इंडिया 1947 फ्लाइट काला सागर क्षेत्र से यूक्रेन के एयरस्पेस में एंट्री करने वाली थी. जानकारी के अनुसार कीव एयर कंट्रोल (ATR) ने आखिरी मिनटों में प्लेन के रूट में कुछ बदलाव कर दिये. कीव के Boryspil International Airport की तरफ आ रहे प्लेन को निर्देश दिया गया कि 60-80 नॉटिकल मील की दूरी को छोटा कर 40 nm किया जा रहा है. ATR ने भारतीय प्लेन के पायलट से पूछा कि उन्हें नये घटाये गये रूट से लैंडिंग में कोई दिक्कत तो नहीं है. ओके... और प्लेन एयरपोर्ट के करीब पहुंच गया. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-rahul-gandhi-surrounds-pm-modi-on-6-thousand-crore-coal-scam-demands-inquiry-by-supreme-court-judge/">गुजरात: 6 हजार करोड़ के कोयला घोटाले पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग
Leave a Comment