Search

 
 
 

Russia-Ukraine War : व्लादिमीर पुतिन परमाणु हथियार गिराने को विवश हो सकते हैं, अमेरिकी जासूस ने चेताया

 
Washington : रूस को यूक्रेन पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए विवश होना पड़ सकता है. अमेरिका के एक शीर्ष जासूस ने यह चेतावनी दी है. उसने कहा है कि यूक्रेन की पारंपरिक ताकतों को कुचलने के बाद रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है. यूक्रेनी सेना द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, व्लादिमीर पुतिन के आक्रमण में 1,55,000 से अधिक सैनिकों और भारी मात्रा में हथियारों का नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़ें : सुकेश">https://lagatar.in/another-letter-from-sukesh-chandrasekhar-to-lg-manish-sisodia-getting-vvip-treatment-in-jail/">सुकेश

चंद्रशेखर का LG को और एक पत्र, सिसोदिया को जेल में मिल रहा VVIP ट्रीटमेंट, केजरीवाल झूठ फैला रहे हैं

पुतिन को उम्मीद थी कि  तीन-चार दिनों में कीव पर कब्जा कर लेंगे

रूसी राष्ट्रपति को उम्मीद नहीं थी कि यह लड़ाई इतनी लंबी चलेगी. पुतिन को उम्मीद थी कि वह तीन-चार दिनों में कीव पर कब्जा कर लेंगे, लेकिन पुतिन का हमला सैन्य विफलता में बदल गया है जिसमें लगातार रूस के सैनिक मारे जा रहे हैं. द सन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने अमेरिका के लिए खतरों पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है. इसे लेकर नेशनल इंटेलिजेंस की निदेशक एवरिल हैन्स ने कहा है कि वह यूक्रेन युद्ध के दूसरे साल में व्लादिमीर पुतिन की सेना को और अधिक `सफलता हासिल करते हुए नहीं देखती हैं. इसे भी पढ़ें :  तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-will-not-appear-before-cbi-today-citing-his-wifes-hospitalization/">तेजस्वी

यादव आज सीबीआई के सामने नहीं होंगे पेश, पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने का दिया हवाला

हैन्स ने कहा कि रूस को नुकसान उठाना पड़ा है

सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी की बैठक में हैन्स ने कहा कि रूस को नुकसान उठाना पड़ा है, जिसके पुनर्निर्माण में कई साल लग जायेंगे. इससे रूस की पारंपरिक सैन्य खतरा पैदा करने की क्षमता कम हो जायेगी. हैन्स ने कहा, इसके नतीजे में रूस दूसरे विकल्पों पर और अधिक निर्भर हो जायेगा. इनमें न्यूक्लियर, साइबर, स्पेस क्षमताएं आदि शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही