Moscow : रूस से एक बड़ी खबर आयी है. खबर के अनुसार न्यूक्लियर प्रोग्राम के चीफ इगोर किरिलोव मॉस्को में हुए एक धमाके में मारे गये हैं, वह राष्ट्रपति पुतिन के बेहद करीब थे. धमाका राष्ट्रपति भवन से सात किलोमीटर दूरी पर होने की सूचना है. सबसे बड़ी बात कि यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस का दावा है कि इस घटना के पीछे उनका हाथ है. धमाका काफी तेज था. इमारत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है. रूसी संसद के डिप्टी स्पीकर ने कहा कि बेहद सोच-समझकर प्लानिंग के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है. उनकी हत्या का बदला जरूर लिया जायेगा. इगोर अप्रैल 2017 में न्यूक्लियर फोर्सेज के प्रमुख बनाये गये थे. वह देश के रेडिएशन, केमिकल और जैविक हथियारों जैसे डिपार्टमेंट के प्रमुख रह चुके हैं.
रूसी न्यूक्लियर प्रोग्राम के चीफ इगोर किरिलोव की एक धमाके में मौत... यूक्रेन का हाथ!
Last Updated: Dec 17, 2024 12:00 AM (IST)