Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को एक बार फिर  महान शक्ति करार दिया

Moscow : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को  महान शक्ति बताते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था, संस्कृति और भविष्य की संभावनाओं की तारीफ की है, पुतिन वल्दाई डिसक्शन क्लब को संबोधित कर रहे थे.  पुतिन ने भारत की बेहतरीन आर्थिक विकास दर की सराहना की. रूस और भारत के संबंध को करार देते हुए कहा, भारत और रूस का सहयोग रक्षा से लेकर आर्थिक विकास तक हर क्षेत्र में और मजबूत हुआ है.  बता दें कि पुतिन कई मौकों पर भारत और पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं.

पुतिन की तारीफ चीन के लिए परेशानी का सबब हो सकती है

जानकारों का मानना है कि पुतिन की तारीफ चीन के लिए परेशानी का सबब हो सकती है, क्योंकि रूस-यूक्रेन युद्ध में चीन पीसमेकर बनने की कवायद में जुटा हुआ है.एक बात और कि चीन सुपरपावर बनने की कोशिश कर रहा है, जबकि भारत इस दौड़ में सबका साथ चाहता है. पुतिन द्वारा भारत को महाशक्ति बताये जाने पर चीन को बुरा लग सकता है.   खबरों के अनुसार चीन ने रूस- यूक्रेन युद्ध को लेकर 12 बिंदुओं की योजना तैयार की थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पायी. जान लें कि पुतिन ने एक बार कहा था कि यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है.

1971 की जंग हो या फिर 1999 का कारगिल युद्ध, हर बार रूस ने भारत का साथ दिया

जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान के साथ 1971 की जंग हो या फिर 1999 का कारगिल युद्ध, हर बार रूस ने भारत का साथ दिया है. इतना ही नहीं, हाल ही में रूस के कजान शहर में ब्रिक्स समिट हुई थी. चीन की मदद से पाकिस्तान भी ब्रिक्स का सदस्य बनना चाहता है. लेकिन भारत के कारण उसका यह सपना पूरा नहीं हो पाया. पुतिन द्वारा फिर एक बार भारत और पीएम मोदी की तारीफ किया जाना पाकिस्तान के लिए जले पर नमक छिड़कने जैसा है. प्रधानमंत्री मोदी आठ जुलाई को रूस की यात्रा पर गये थे. वहां उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को गले लगाया था. जान लें कि मोदी का पुतिन को गले लगाना पश्चिमी देशों को रास नहीं आया था. उस समय अमेरिका ने भारत से एक पक्ष को चुनने के लिए कहा था कि वो न्यूट्रल नहीं रह सकता.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही