Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रूस के यूक्रेन पर आक्रमण से शेयर बाजार की रंगत उड़ी, सेंसेक्स ने 2800 अंक का गोता लगाया, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा

Advertisement
Advertisement
Mumbai :  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन द्वारा यूक्रेन के खिलाफ आज अहले सुबह जंग का ऐलान करते ही जंग की आशंका से भारत का शेयर  बाजार सहम गया. आज गुरुवार को बाजार खुलते ही शेयर मार्केट बिखर गया. ग्लोबल मार्केट पर यूक्रेन संकट का प्रेशर बना हुआ है. तेजी से बदल रहे घटनाक्रमों के चलते इन्वेस्टर्स घबरा गये  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक सेंसेक्स ने गुरुवार को 1850 अंक की भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की. हालांकि, कुछ देर बाद इसमें कुछ सुधार दिखा और सूचकांक 1430 अंक की गिरावट के साथ 55,802 के स्तर पर आ गया. लेकिन, फिर  सेंसेक्स 1805 अंक टूटकर 55,426 पर आ गया. समय बीतते ही  सेंसेक्स करीब 2800 अंक या 4 फीसदी से ज्यादा लुढ़क कर 55 हजार अंक के नीचे आ गया. वहीं, निफ्टी भी अब 750 अंकों का गोता लगाकर 16,100 अंक के स्तर पर आ गयी. इस भारी गिरावट की वजह से  कुछ ही मिनटों के कारोबार के दौरान निवेशकों के 10  लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गये

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी पर भी युद्ध का असर

दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी पर भी युद्ध का असर दिखाई दिया.  यह 414 अंकों की भारी गिरावट के साथ 16,648 के निचले स्तर पर खुला. बाजार खुलने के साथ ही लगभग 270 शेयरों में तेजी आयी है, जबकि 1853 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी. 79 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. जहां एक ओर सेंसेक्स के सारे 30 शेयर लाल निशान पर रहे, वहीं निफ्टी में यूपीएल, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा घाटे में थे. जबकि नेस्ले मामूली लाभ के साथ एकमात्र बढ़त वाला शेयर था.

टाइटन, नेस्ले, सनफार्मा और एनटीपवीसी के शेयर में एक फीसदी की गिरावट

टेक महिंद्रा, टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति, डॉ. रेड्डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के शेयरों में तीन फीसदी तक की गिरावट आयी है. जबकि, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, टाइटन, नेस्ले, सनफार्मा और एनटीपवीसी के शेयर में एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है. बीते कारोबारी सत्र बुधवार को शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत की थी, लेकिन बाजार शुरुआती तेजी को कायम नहीं रख सका और लाल निशान पर बंद हुआ था. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 68 अंक की गिरावट लेते हुए 57,232 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 29 अंक फिसलकर 17,063 के स्तर पर बंद हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही