Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रूस का बदला, यूक्रेन के खारसेन में बमों की बरसात की, 21 लोगों की मौत, 48 घायल

Kiev : रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ी खबर आयी है. रूस ने बुधवार को यूक्रेन के खारसेन में बमों की बरसात कर दी है. यूक्रेन की मीडिया के अनुसार रूस द्वारा खारसेन में रेलवे स्टेशन और सुपरमार्केट पर हमले किये गये. इन हमलों में 21 लोगों की मौत होने की सूचना आयी है. 48 लोग घायल बताये जाते हैं. जान लें कि खारसेन में हमले तब किये गये हैं. जब रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है.">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

क्रेमलिन पर दो फाइटर ड्रोन से हमला किया गया था

कहा जा रहा है कि रूस द्वारा किया गया ताजा हमला बदले की भावना से किया गया है. रूस और यूक्रेन के बीच पिछले साल फरवरी से युद्ध चल रहा है. इस युद्ध ने यूक्रेन में भारी तबाही मचा दी है. बुधवार को रूस ने दावा किया था कि क्रेमलिन पर दो फाइटर ड्रोन से हमला किया गया था. हमला पुतिन को जान से मारने के मकसद से किया गया. क्रेमलिन की उस इमारत को निशाना बनाया जाना था, जहां राष्ट्रपति पुतिन रहते हैं. रूस की संसद भी इसी परिसर में है. हमले के लिए रूस ने सीधे तौर पर यूक्रेन को जिम्मेदार करार दिया गया था.

रूस के रडार वारफेयर सिस्टम ने दोनों ड्रोन को टारगेट किया

बताया जाता है कि रूस के रडार वारफेयर सिस्टम ने इन दोनों ड्रोन को, जो क्रेमलिन परिसर के ठीक ऊपर पहुंच गये थे. टारगेट किया. दोनों ड्रोन पर स्ट्राइक किया गया, जिससे दोनों क्रैश होकर रूसी पार्लियामेंट की इमारत पर गिरे. जानकारी के अनुसार सीनेट के इस भवन से पुतिन का ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस महज 300 मीटर की दूरी पर है.रूस ने आधिकारिक तौर पर आरोप लगाया था कि पुतिन की हत्या के लिए यूक्रेन ने दोनों फाइटर ड्रोन भेजे थे ऐसे ड्रोन्स खतरनाक मिसाइल या दूसरे एक्सप्लोसिव डिवाइस से लैस होते हैं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही