Search

 
 
 

आरवीएस कॉलेज जमशेदपुर : भारतीय मानक ब्यूरो के क्विज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की टीम विजेता

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्थित आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से एक ओरियन्टेशन एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया. यह प्रतियोगिता बीआईएस और करंट अफेयर्स पर आधारित थी. मुख्य अतिथि स्टैंडर्ड प्रमोशन ऑफिसर सौरभ राय एवं बीआईएस के ग्रेजुएट इंजीनियर कृष्ण कुमार का स्वागत करते हुए सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो कृष्ण मुरारी ने कॉलेज के प्रेक्षागृह में मौजूद सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हम सभी के दैनिक जीवन में भारतीय मानक की क्या उपयोगिता है. साथ ही उन्होंने इसके बारे में बताया. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/female-boxer-lakshmi-made-serious-allegations-against-the-treasurer-of-jharkhand-boxing-association/">महिला

मुक्केबाज लक्ष्मी ने झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
इसके बाद क्विज प्रतियोगिता शुरू हुई. प्रतियोगिता में कॉलेज की 12 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रथम स्थान पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग की टीम रही. द्वितीय स्थान पर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की टीम, तृतीय स्थान पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की टीम एवं चतुर्थ स्थान पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग की टीम रही. चारों विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता के दौरान सभी शिक्षक एवं कॉलेज के सभी विभागों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही