Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्थित आरवीएस एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय को पांच सेट कम्प्यूटर प्रदान किया गया. इस अवसर पर इस ट्रस्ट के चेयरमैन बिंदा सिंह, सचिव भरत सिंह, कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह एवं शासी निकाय सदस्य शक्ति सिंह उपस्थित थे. इस सामाजिक दायित्व के निर्वहन के लिए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि इस सहयोग से जिले के पुलिस प्रशासन को निर्बाध रूप से प्रशासनिक कार्यान्वयन में सहयोग मिलेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-io-rajeev-singhs-testimony-in-the-jairam-singh-murder-case/">जमशेदपुर
: जयराम सिंह हत्याकांड में आइओ राजीव सिंह की हुई गवाही ट्रस्ट के सचिव भरत सिंह ने कहा कि आरवीएस एजुकेशनल ट्रस्ट सदैव सामाजिक कल्याण में अपनी भूमिका निभाता रहता है. इसी क्रम में ट्रस्ट ने कंप्यूटर के पांच सेट पुलिस प्रशासन को प्रदान किये हैं. पहले भी इस ट्रस्ट ने कोविड 19 महामारी के समय लगभग 150 क्वींटल चावल एवं इसके अनुपात में दाल, आलू, नमक आदि इस क्षेत्र के गरीब लोगों के बीच वितरित किया था. उन्होंने कहा कि हमारे संज्ञान में जब भी सामाजिक समस्याएं आती हैं, हम मदद के लिए आगे आते हैं. इस कड़ाके की ठंड में गरीबों व जरूरतमंदों के बीच लगभग दो सौ कंबल का वितरण भी किया गया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब भी इस तरह की सामाजिक समस्याएं हमारे संज्ञान में आयेंगी, हम सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे. [wpse_comments_template]
आरवीएस एजुकेशनल ट्रस्ट ने एसएसपी ऑफिस को भेंट किये पांच सेट कम्प्यूटर

Leave a Comment