Search

 
 
 

एस जयशंकर ने SCO की बैठक में कहा, भारत सीमा पर आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा

 
Panaji : भारत सीमा पर आतंकवाद कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. हम सबको मिलकर आतंकवाद से लड़ना होगा. आतंकवाद को अभी भी हराया नहीं जा सका है. आतंकवाद से मुकाबला हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है. विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने आज शुक्रवार को पणजी में विदेश मंत्रियों की SCO परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही.                                                                    ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रूस, चीन, पाकिस्तान, तजाकिस्तान के विदेश मंत्रियों का स्वागत किया

SCO समिट में एस जयशंकर ने आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए पाकिस्तान, चीन समेत सभी SCO सदस्य देशों के सामने साफ कर दिया कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इस क्रम में  जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम लिये बिना कहा, जब दुनिया कोविड से लड़ रही थी, तो आतंकवाद का खतरा भी बेरोकटोक जारी था. कहा कि इसमें सीमा पार आतंकवाद भी शामिल था. जान लें कि इससे पहले एस जयशंकर ने पणजी में विदेश मंत्रियों की SCO परिषद की बैठक के लिए रूस, चीन, पाकिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान के विदेश मंत्रियों का स्वागत किया.

बिलावल भारतीय मीडिया के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं

एस जयशंकर ने एससीओ से अलग गोवा में चीन के विदेश मंत्री चिन गांग और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. भारत यह साफ कर चुका है कि SCO समिट के इतर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय वार्ता नहीं होगी. खबर है कि SCO के अलग बिलावल भुट्टों चीन और रूस के विदेश मंत्री के साथ बैठक कर सकते हैं. बिलावल भारतीय मीडिया के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही