Search

 
 
 

एस मोहम्मद याकूब ने धनबाद ग्रामीण एसपी का पदभार ग्रहण किया, बोले, अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी

आज रविवार को धनबाद जिले में एस मोहम्मद याकूब ने ग्रामीण एसपी का पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया.
 

 Dhanbad :  आज रविवार को धनबाद जिले में एस मोहम्मद याकूब ने ग्रामीण एसपी का पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया.

 

उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधों पर सख्ती से नियंत्रण स्थापित करने की बात कही. नवनियुक्त ग्रामीण एसपी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है.

 

इसके लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाएगी और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीमवर्क के साथ बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जाएगी.

 

एस मोहम्मद याकूब ने अपने पूर्व अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि वे इससे पहले हुसैनाबाद में एसडीपीओ के पद पर कार्यरत थे,  जहां उन्होंने कई अहम मामलों में प्रभावी कार्रवाई की .

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही