Search

 
 
 

सब जू. ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड पुरुष टीम के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन

 
Ranchi:  गुवाहाटी (असम) में  24 जुलाई से 31 जुलाई तक द्वितीय  हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2024 आयोजित होने वाली है. इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम के गठन के लिए  गुरुवार को  पुरुष खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित किया गया. पुरुष वर्ग के चयन ट्रायल में सिमडेगा, खूंटी, गुमला, लातेहार ,रांची , हजारीबाग, एनटीएचए सहित झारखंड के अन्य जिला से कुल 135 हॉकी खिलाड़ी शामिल हुए. इन 120 खिलाड़ियों मैं से 25 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं ,जिनका विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर उनमें से बेहतर 18 खिलाड़ियों का चयन उक्त प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा. महिला वर्ग का चयन शुक्रवार को  यानी 21 जून को प्रातः 06.30 बजे से आयोजित होगा. हॉकी झारखंड के महासचिव  विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस चयन ट्रायल में हॉकी झारखंड के कई लोग उपस्थित थे. यह जानकारी हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी ने दी है.   इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-after-examining-the-disabled-issue-certificates-in-3-days-dc/">बोकारो

: दिव्यांगों की जांच कर 3 दिनों में प्रमाणपत्र जारी करें- डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही