Search

साबिर अली BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बने

अब्दुल कासमी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Patna: बिहार बीजेपी में बड़ा परिवर्तन हुआ. सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अल्पसंख्यक मोर्चे की 20 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी. इसमें उत्तर प्रदेश से 3 सदस्य हैं. जबकि बिहार और दिल्ली से दो-दो सदस्य हैं. इसमें बिहार से साबिर अली हैं. दूसरे अररिया के मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी हैं, जिन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. 

इसे भी पढ़ें-   रांची">https://lagatar.in/ranchi-shooter-of-land-trader-lala-murder-case-arrested-from-kanke-road/79156/">रांची

: जमीन कारोबारी लाला हत्याकांड का शूटर कांके रोड से गिरफ्तार     

साबिर अली जेडीयू में रह चुके हैं

इसमें साबिर अली को बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. बताया जाता है कि साबिर अली जब जेडीयू में थे तो उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता था. तब वे राज्यसभा के सदस्य बने थे. कुछ समय बाद नीतीश से रिश्ते बिगड़ने के बाद उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया था. इसके बाद वे 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे. लेकिन तब पार्टी में राष्ट्रीय नेताओं ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया था.

इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/ranchis-seven-inspectors-and-one-sub-inspector-transferred/79255/">रांची

के सात इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर का तबादला      

मुख्तार अब्बास नकवी ने किया था विरोध

यहां तक कि वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी साबिर अली का विरोध किया था. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि आतंकवादी भटकल का दोस्त बीजेपी में शामिल हुआ है. शायद जल्दी ही दाऊद भी आएगा. इसके बाद पार्टी को फैसला वापस लेना पड़ा था. हालात ऐसे हुए कि चौबीस घंटे बाद ही उन्हें पार्टी से निकालना पड़ा था. इस मामले पर साबिर ने मुख्तार अब्बास पर मानहानि का मुकदमा भी किया था. हालांकि बाद में वे फिर बीजेपी में शामिल हो गए थे. वहीं दोनों नेताओं में सुलह हो गया था.

इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-continues-to-attack-modi-government-questions-zero-vaccine-policy-black-fungus/79312/">राहुल

गांधी का मोदी सरकार पर हल्ला बोल जारी, जीरो वैक्सीन नीति, ब्लैक फंगस पर सवाल दागे       

 

[wpse_comments_template]

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//