Search

पैंडोरा पेपर्स में सचिन का भी नाम! जारी रिपोर्ट में शामिल हैं कई बड़े राजनेता और सेलिब्रिटी

Lagatar Desk : पैंडोरा पेपर्स लीक में अब किक्रेट के भगवान सचिन तेंडुलकर का नाम होने का दावा किया गया है. इंटरनेशनल कंसॉर्टियम ऑफ इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (ICIJ) खोजी पत्रकारों की एक इंटरनेशनल संस्था है, जो दुनिया की नामचीन हस्तियों के विदेशों में छुपे निवेश को उजागर करती है. इस लीक को पैंडोरा पेपर्स का नाम दिया गया है. तीन अक्टूबर को संस्था ने फिर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी, क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर, पॉप सिंगर शकीरा और राजनेता टोनी ब्लेयर सहित सैकड़ों दिग्गजों के नाम शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- जावेद">https://lagatar.in/fir-registered-against-javed-akhtar-comparing-rss-taliban/">जावेद

अख्तर के खिलाफ एफआईआर दर्ज, RSS की तुलना तालिबान से की थी

इमरान खान का नाम भी उजागर

पैंडोरा पेपर्स में पांच भारतीय राजनेताओं के नाम आए हैं, लेकिन उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं. लेकिन जिन दिग्गजों के नाम जाहिर किए गए हैं, उनमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी शामिल हैं. इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, इन्होंने कथित तौर पर संपत्तियां छिपाने और टैक्स बचाने के मकसद से विदेश में कंपनियां और ट्रस्ट बनाए हैं. हालांकि सचिन तेंदुलकर के वकील ने कहा है कि उनका निवेश वैध और टैक्स अधिकारियों को घोषित कर दिया गया है. शकीरा के वकील का कहना है कि उनकी कंपनियों का टैक्स का कोई फायदा नहीं मिलता. वहीं, शिफर के वकील ने कहा कि वो यूके में टैक्स जमा करती हैं. अपनी संपत्तियों से जुड़ी जानकारी छिपाने वाले राजनेताओं की संख्या के मामले में पाकिस्तान 7वें और भारत 6वें नंबर पर है. वहीं, पैंडोरा पेपर्स ने पाकिस्तान में भूचाल ला दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//