Search

 
 
 

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ रांची पहुंचे

 
 Ranchi :  आज शनिवार की सुबह सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ. मीडिया से बात करते हुए सचिन ने कहा कि वे युवा फाउंडेशन के साथ सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के लिए भी काम करते हैं. उसी सिलसिले में रांची आये हैं. उन्होंने कहा कि छोटे छोटे फुटबॉल प्लेयर्स को इनकरेज करने यहां वे आये हैं.

रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे

मौके पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे. जानकारी के अनुसार युवा फाउंडेशन का कार्यक्रम ओरमांझी में है. जहां बालिकाओं को फुटबॉल सिखाया जाता है. सचिन उनसे मुलाकात करेंगे.   एयरपोर्ट पर सचिन की झलक पाने को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता नजर आयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही