Search

सचिन तेंदुलकर ने मुंबई में दर्ज कराई FIR, फेक विज्ञापनों में अपने नाम के इस्तेमाल से भड़के क्रिकेटर

Lagatar Desk: सचिन तेंदुलकर ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज कराया है. दरअसल फेक विज्ञापनों में कुछ लोग क्रिकेटर के नाम, फोटो और आवाज का गलत इस्तेमाल कर रहे है. जिससे नाराज होकर क्रिकेटर ने पुलिस कंपलेंट की. जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 426, 465 और 500 के तहत मामला दर्ज किया है. आपको बता दें कि इससे पहले भी क्रिकेटर की तस्वीर के दुरुपयोग करने के कई मामले सामने आ चुके हैं. SRT Sports ने एक ट्वीट के जरिये इस बात की जानकारी दी थी. जिसमे ट्वीट कर लिखा गया था कि सच‍िन तेंदुलकर के नाम से अवैध तरीके से कई प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं. जिनसे सच‍िन का कोई लेना देना नहीं है. इस फेक विज्ञापनों की वजह से कई लोग म‍िसगाइड हो सकते हैं. वह झांसे में आकर ऐसे अवैध प्रोडक्ट खरीद भी सकते हैं. इसी के तहत हमने एक आध‍िकारिक श‍िकायत साइबर सेल डिपार्टमेंट में दर्ज करवाई है. इस ट्वीट को खुद सचिन ने भी अपने ट्वीटर हैंडल से रीट्वीट किया है. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/decision-will-come-on-may-20-in-jharkhands-oldest-case/">झारखंड

Oldest केस : 72 साल से चल रही कानूनी लड़ाई 20 मई को होगी खत्म!
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp