Search

 
 
 

सेक्रेड हार्ट स्कूल को मिला उभरते विद्यालय का पुरस्कार समेत कोडरमा की दो खबरें

 

कोडरमा में पहला और राज्य में आठवां स्थान मिला

  • राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर आठवां एवं जिला स्तर पर पहला स्थान मिलने पर पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष
  • दिल्ली में जी-20 शिक्षा शिखर सम्मेलन में मिला पुरस्कार
  • निदेशक व प्राचार्य ने विद्यालय की बड़ी उपलब्धि बतायी
Koderma : सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया को वर्ष के उभरते हुए विद्यालय का पुरस्कार प्राप्त हुआ है. इस विद्यालय को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर आठवां स्थान तथा जिला स्तर पर पहला स्थान मिला है, जो अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है. इस बारे में विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार और प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने बताया कि दिल्ली में द लीला एवीयंश कन्वेंशन न्यू दिल्ली में आयोजित जी-20 शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 में विद्यालय को यह पुरस्कार मिला है. दरअसल, भारत इंस्टीट्यूशन एलिट कॉफी टेबल बुक में इस विद्यालय का आर्टिकल प्रकाशित हुआ था. इसी किताब का लोकार्पण दिल्ली में हो रहा था, जहां पर प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया और मोमेंटो व सर्टिफिकेट दिया गया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के अलावा इग्नू के प्रो-वीसी प्रो. एमएम पंत, भारत सरकार के स्कूल एंड मास एजुकेशन के फॉर्मर सेक्रेट्री अनिल स्वरूप, एनआईओएस के पूर्व चेयरमैन प्रो. सीबी शर्मा, सीबीएसई के पूर्व अध्यक्ष विनीत जोशी, सीबीएसई के डायरेक्टर एकेडमिक्स जोसेफ इमानुएल, सिटी इंटरनेशनल स्कूल लखनऊ की संस्थापिका सुनीता गांधी मौजूद थीं. बता दें कि विद्यालय पिछले कई वर्षों से सफलता का कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि यह विद्यालय के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है और पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित करने वाला क्षण है. जिला भर में नंबर वन बनना अपने आप में बहुत बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि इस स्थान को बनाए रखने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा. विद्यालय की इस उपलब्धि पर पूर्व प्राचार्य नवीन कुमार, एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार, दीपक सर्राफ, सुभय कुमार, आशुतोष गौतम, संजय तिवारी, जेपी सिंह, विक्रम कुमार, शंकर कुमार, फैयाज कैशर, अभिलाषा सिंह, पायल सिंह, विशाल आनंद, पवन ठाकुर, सतीश कुमार, विक्की कुमार, हंसपाल कुमार, राकेश पांडेय, कुंदन राणा, अनमोल रतन, प्रियंका सिंह, अलका सिंह, प्रियंका गुप्ता, लता सिन्हा, रजनीबाला, सीमा जैन, सपना शर्मा, स्वीटी सिन्हा, स्वाति कुमारी, सरोज पांडेय, रेणु सेठ, पूजा सलूजा, रंजीता कुमारी, कुंतल जेठवा, रूबी वर्मा, राहुल कुमार, चंदन पांडेय, किशोर कुणाल, संजय कुमार, सुनील पाठक समेत अन्य शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने हर्ष जताया है.

गरीब व जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/15-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा : मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान के नेतृत्व में जिला अंतर्गत छोटकी बागी दलित बस्ती एवं जयनगर प्रखंड में सैकड़ों गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव नारायण बर्णवाल, जिला वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष राजू सिंह, महिला नेत्री आशा देवी, बबलू तिवारी, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष मिसबाह उद्दीन, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दशरथ पासवान, पप्पू सिंह आदि ने गरीब व असहायों में कंबल बांटे. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/cold-havoc-in-bihar-school-student-and-sikh-devotee-died/">बिहार

में ठंड का कहरः स्कूली छात्र और सिख श्रद्धालु की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही