Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नये साल में दुखद खबर, माता वैष्णो देवी मंदिर भवन में मची भगदड़, 12 की मौत, कई घायल

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : New Year के मौके पर आज माता वैष्णो देवी मंदिर भवन  में मची भगदड़ में लगभग 12 लोगों की मौत होने की खबर है.  इस दुखभरी घटना में करीब 13 लोग घायल बताये जा रहे हैं. राहत एवं बचाव कार्य जारी है.   माता वैष्णो देवी की यात्रा पर रोक लगा दिये जाने की सूचना थी, लेकिन बाद में हालात सामान्य होने पर यात्रा बहाल कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार  कटरा स्थित भवन क्षेत्र में घटना रात 2.45 बजे गेट नंबर-3 के पास  हादसा हुआ.  नये साल के मौके पर शाम से ही मंदिर में भारी संख्या में लोग जुटने लगे थे. कोरोना प्रोटोकॉल के तहत भवन क्षेत्र में ऐसी भगदड़ कैसे मची, अब इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

उप-राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की

जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने इस घटना को दुखद बताया है. उन्होंने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित किये जाने की बात कही है. साथ ही हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 2 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है. उप-राज्यपाल के कार्यालय ने ट्वीट कर  कहा कि उप-राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है और उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी है और पीएम मोदी ने पूरी मदद का भरोसा दिलाया है. श्राइन बोर्ड घायलों के इलाज का ख़र्च भी उठायेगा.

कहासुनी के बाद धक्का मुक्की हुई और भगदड़ मची

पुलिस के अनुसार  भवन क्षेत्र में दर्शन के लिए पहुंचे कुछ लोगों में आपस में बहस हो गई थी, जिसके बाद वहां धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते हुए हालात बिगड़ और भगदड़ मच गई.  इधर, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि कटरा के माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और 13 घायल हैं. घटना लगभग 2:45 बजे हुई थी. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, किसी बात पर कुछ लोगों में कहासुनी के बाद धक्का मुक्की हुई और भगदड़ मची, जिसके चलते ऐसे हालात बने. कटरा के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक मेडिकल अफसर डॉ. गोपाल दत्त ने कहा कि घायलों को नारायणा अस्पताल ले जाया जा रहा है. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है. उनका पोस्टपॉर्टम किया जाएगा. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुख जताया है. प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे दिए जाएंगे.

हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये

एलजी जम्मू-कश्मीर का कार्यालय और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से हेल्पलाइन नंबर 01991-234804, 01991-234053 जारी किए गए हैं. इसके अलावा अन्य हेल्पलाइन नंबर: पीसीआर कटरा: 01991232010/ 9419145182, पीसीआर रियासी 0199145076/ 9622856295, डीसी कार्यालय रियासी नियंत्रण कक्ष: 01991245763/ 9419839557 से भी जानकारी ली जा सकती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही