Saurav Shukla Ranchi : कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर के दौरान काम करने वाले 712 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का 4 करोड़ 29 लाख 52 हजार 40 रुपये बकाया है. ये सभी कर्मचारी जिला प्रशासन और आउटसोर्सिंग एजेंसी के द्वारा नियुक्त होने के बाद महामारी के वक्त रांची जिले में अपनी सेवा दे रहे थे. इनमें कोविड टेस्टिंग सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ- साथ कोविड वैक्सीनेशन, सदर अस्पताल में हाउस कीपिंग और अन्य कामों में लगाए गए कर्मचारी शामिल थे. ऐसे कर्मचारियों का बकाया वेतन तीन महीने से लेकर अधिकतम 6 महीने तक का है.
इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/ranchi-yogendra-sao-and-nirmala-devi-acquitted-in-another-case-related-to-barkagaon-know-the-matter/">BREAKING
: बड़कागांव से जुड़े एक अन्य केस में योगेंद्र साव व निर्मला देवी बरी, जानिए मामला [wpse_comments_template]
राशि के उप आवंटन के 5 दिन के बाद भी नहीं हुआ है भुगतान
वहीं 21 जुलाई को राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 31 करोड़ 95 लाख रुपये के उप आवंटन को लेकर अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने सभी जिलों के उपायुक्त को पत्र भेजा है. उन्होंने पत्र के माध्यम से उपायुक्तों को निर्देशित किया है कि आवंटित की जा रही राशि को सबसे पहले कोविड काल में काम करने वाले कर्मियों के विभिन्न सेवाओं के विरुद्ध उनके मानदेय के रूप में भुगतान करना है. उसके बाद कोविड संबंधित अन्य दायित्व का भुगतान करने के बाद बची हुई राशि को नियम के तहत खर्च करने का निर्देश दिया गया है. सिर्फ रांची जिले के लिए 4 करोड़ रुपए की राशि का उप आवंटन किया गया है.ऐसे हुई थी मैन पावर की नियुक्ति
| संख्या | कब से कब तक | राशि | |||
| विएलई कम डीईओ कोविड टेस्टिंग | 244 | दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 | 9723200 | ||
| विएलई कम डीईओ कोविड वैक्सीनेशन | 84 | अक्टूबर 2021 फरवरी 2022 | 6300000 | ||
| जी एलर्ट प्राईवेट सर्विस लिमिटेड | 324 | दिसंबर 2021 से मार्च 2022 | 20537840 | ||
| अन्नपूर्णा यूटिलिटी सर्विसेस | 60 | अक्टूबर 2021 से जनवरी 2022 से मार्च 2022 | 6391000 | ||
| कुल राशि | 42952040 |
: बड़कागांव से जुड़े एक अन्य केस में योगेंद्र साव व निर्मला देवी बरी, जानिए मामला [wpse_comments_template]
Leave a Comment