Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदर अस्पताल : डॉग बाइट सेंटर से गायब रहे कर्मचारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  सदर अस्पताल के डॉग बाइट सेंटर के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आयी है. यहां बड़ी संख्या में लोग "एंटी रेबीज" इंजेक्शन के लिए आते हैं. पर इस सेंटर के गायब कर्मचारियों के कारण खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है. बुधवार को एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए आये लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा. जिसके बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. केंद्र पर आये लोगों ने कहा कि सुबह 11 बजे से इंतजार करने के बाद भी किसी ने वैक्सीन नहीं दिया.

केस स्टडी

- अपने बच्चे को एंटी रेबीज का वैक्सीन दिलाने के लिए आये राजू ने कहा कि केंद्र में कर्मचारियों को सुबह 9:00 बजे से 3:00 बजे तक रह कर वैक्सीन देना है. लेकिन 3 घंटे इंतजार के बाद भी किसी ने वैक्सीन नहीं दिया. - वहीं सबाना ने कहा कि घर के बाहर निकलने के दौरान कुत्ते ने काट लिया. एंटी रेबीज के इंजेक्शन के लिए पहुंची, तो केंद्र पर कर्मचारी मौजूद नहीं दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि 4 घंटे से इंतजार के बाद भी वैक्सीन नहीं दिया गया है.

लंच के नाम पर भी कर्मचारी करते हैं मनमानी

वहीं वैक्सीन नहीं मिलने से नाराज केंद्र पर आये 15 लोगों ने एक स्वर में कहा कि यहां के कर्मचारी मनमानी करते हैं. लंच का बहाना बनाकर लोगों को घंटों इंतजार करवाया जाता है. इसे भी पढ़ें –  लातेहार">https://lagatar.in/police-naxal-encounter-in-latehar-hundreds-of-rounds-fired-from-both-sides/">लातेहार

में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दोनों ओर से सैकड़ों राउंड फायरिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही