Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के सदर हॉस्पिटल को बिना किसी शर्त के मिला लक्ष्य सर्टिफिकेशन

Advertisement
Advertisement

Ranchi :  सदर हॉस्पिटल रांची को लक्ष्य सर्टिफिकेशन मिला. हॉस्पिटल के लेबर रूम और मैटरनिटी ऑपरेशन थिएटर में उपलब्ध सुविधाएं लक्ष्य कार्यक्रम  के तय मानक के अनुसार पायी गयी है. हॉस्पिटल राज्य का पहला जिला अस्पताल है जिसे बिना किसी शर्त के लेबर रूम और मैटरनिटी ऑपरेशन थिएटर के लिए लक्ष्य सर्टिफिकेशन दिया गया है.

लेबर रूम के लिए 83.48% और मैटरनिटी ऑपरेशन थिएटर के लिए मिले 85.8% अंक  

लक्ष्य प्रमाणिकता के लिए 30 मार्च 2021 को भारत सरकार के 2 सदस्यीय टीम ने हॉस्पिटल के लेबर रूम और मैटरनिटी ऑपरेशन थिएटर में उपलब्ध सुविधाओं का वर्चुअल एसेसमेंट किया था. इसमें हॉस्पिटल की तैयारी अच्छी पाई गई थी. लेबर रूम के लिए 83.48% और मैटरनिटी ऑपरेशन थिएटर के लिए हॉस्पिटल को 85.8% अंक मिले है.

भविष्य में लोगों को मिल पाएगी बेहतर सुविधा - डीसी

उपलब्धि के लिए डीसी छवि रंजन ने पूरी टीम को बधाई दी.  उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में लक्ष्य कार्यक्रम के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध है. जिससे भविष्य में बेहतर सुविधा लोगों को मिल पाएगी.

देशभर में चलाया जा रहा लक्ष्य कार्यक्रम  

जानकरी देते हुए बताया गया कि सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए देशभर में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय लक्ष्य कार्यक्रम चला रही है. इसके तहत शिशु के जन्म के समय लेबर रूम में देखभाल की गुणवत्ता बेहतर करना है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही