Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदर विधायक ने ग्रामीणों को सौंपी शिव परिवार और बजरंगबली की प्रतिमा, 29 अप्रैल से महायज्ञ

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के पंडरिया में 29 अप्रैल से श्री श्री 108 श्री शिव परिवार सह हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा रूद्र महायज्ञ का आयोजन होना है. इसको लेकर रविवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल ने ग्रामीणों को शिव परिवार और बजरंग बली की प्रतिमा भेंट की. विधायक की अनुपस्थिति में उनके पिता सह हजारीबाग के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने पंडरिया के यज्ञ आयोजन समिति के पदाधिकारियों को प्रतिमा सौंपी और यज्ञ के सफल आयोजन की हार्दिक बधाई दी. इसे भी पढ़ें :  भगोड़े">https://lagatar.in/moga-police-arrested-fugitive-amritpal-singh-will-be-sent-to-dibrugarh-jail/">भगोड़े

अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जायेगा डिब्रूगढ़ जेल
एक सप्ताह पूर्व ही इस धार्मिक आयोजन को लेकर आयोजन समिति के लोगों ने हजारीबाग पहुंचकर विधायक से मुलाकात की थी और उन्हें इस धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने का न्योता दिया था. साथ ही प्रतिमा के लिए अनुरोध किया था. 29 अप्रैल से चार मई तक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा. प्रतिमा लेने के लिए हजारीबाग विधायक कार्यालय पहुंचे यज्ञ आयोजन समिति के संजय महतो, गुलाब ठाकुर, राजकुमार राणा, कमलनाथ महतो, धर्मनाथ महतो, प्रेम राणा, रामचंद्र कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने विधायक मनीष जायसवाल के प्रति आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें : 15">https://lagatar.in/latehar-youth-injured-in-bear-attack-undergoing-treatment-in-hospital/">15

मिनट तक दो भालुओं से लड़ता रहा आईआरबी जवान, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही