Ranchi : सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने आज मंगलवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवीन आरक्षी रांची सह संकुल संसाधन केंद्र रा.म.वि. न्यू पुलिस लाइन रांची में बूथ जागरूकता कार्यक्रम चलाया. एसडीओ ने सभी मतदाताओं को स्वयं मतदान करने और अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया. साथ ही उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को बूथों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया.
सदर एसडीओ का निर्देश, मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर दें विशेष जोर
Last Updated: Apr 02, 2024 12:00 AM (IST)