Search

 
 
 

रामनवमी में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करेगा सद्भावना विकास मंच

 
मुहल्लों में चलाया जाएगा सफाई अभियान, बांटे जाएंगे भाइचारगी के संदेश Hazaribagh : सरहुल, रामनवमी और महावीर जयंती को शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न कराने के लिए सद्भावना विकास मंच हजारीबाग की बैठक मंगलवार को गुरुनानक पैलेस हजारीबाग में हुई. बैठक की अध्यक्षता सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष इरफान अहमद उर्फ काजू ने किया. इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरहुल पर्व पर जुलूस में शामिल सभी प्रकृति प्रेमियों के बीच सद्भावना विकास मंच फूलों की वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत करेगा. रामनवमी पर्व में प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर आम जनमानस, रामनवमी महासमिति, सभी अखाड़ाधारियों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ बैठक कर पर्व को किस प्रकार से शांतिपूर्ण तरीके से मनाना है, इस विषय पर आपस में बैठक की जाएगी. रामनवमी पर्व के एक सप्ताह पूर्व सद्भावना विकास मंच के सदस्यों की ओर से विभिन्न मोहल्लों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-manish-jaiswal-tore-his-kurta-after-reaching-vail-said-is-it-a-crime-to-be-a-hindu-in-this-state/">बजट

सत्र : वेल में पहुंचकर मनीष जायसवाल ने फाड़ा कुर्ता, कहा – क्या इस राज्य में हिंदू होना अपराध है?
वहीं आपसी सद्भाव, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए विभिन्न मोहल्लों में बैठक कर पंपलेट का वितरण किया जाएगा. रामनवमी के जुलूस मार्ग पर जुलूस में शामिल भक्तों के लिए शुद्ध पेयजल, सत्तू की शरबत, फल एवं अन्य सामग्री का वितरण किया जाएगा. बैठक में सद्भावना विकास मंच के सचिव मनोज गोयल, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष मकसिर आलम, मीडिया प्रभारी जेपी जैन, भैया असीम कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता राजकुमार राजू, शिवली अहमद, शाहिद खान, सोहेल खान, शोएब अख्तर, मोहम्मद अली, रमेश सिंह, सुबोध, आकाश, मनीष अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विनोद कुमार वर्णवाल, टीकू खान, खेसाल अहमद, परवेज आलम, रिंकू वारसी, मोहम्मद वारिस, मोहम्मद अहसान, मास्टर शोएब, मिथिलेश कुमार, गुलाब कुमार, सुधीर राम, गौरव कुमार, मंजूर खान एवं अन्य सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/militants-rampage-in-palamu-set-ablaze-several-vehicles-engaged-in-skm-brick-kiln/">पलामू

: एसकेएम ईंट-भट्ठे में लगे पांच वाहनों को उग्रवादियों ने फूंका, रात को ही दमकल लेकर पहुंचे एसपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही