Search

 
 
 

कक्षा तीन, पांच व आठ के छात्रों के लिए ''सफल'' क्लास शुरु

 
Ranchi : छात्रों के शिक्षा व बौद्धिक स्तर का पता लगाने के लिए सीबीएसई ने ‘सफल’ (स्ट्रक्चर्ड एसेसमेंट फॉर अनालाइजिंग लर्निंग) कार्यक्रम शुरु किया है. नई शिक्षा नीति (एनईपी) में इस कार्यक्रम को जोड़ा गया है. इसके तहत तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों के वैज्ञानिक विचार क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, नई शिक्षा नीति में रटकर याद करने के बदले परीक्षण व वैज्ञानिक तरीके से योग्यता आधारित शिक्षा की बात कही गई है. इसी के मद्देनजर रांची के सीबीएससी स्कूलों में छात्रों के लिए अलग से क्लास शुरु की गई है. छात्रों को दो घंटे के लिए स्कूल में बुलाया जाता है. शिक्षक छात्रों को नए तरीके से पढ़ाई करने के बारे में बता रहे हैं. जिसमें रटकर याद करने के बदले वैज्ञानिक तरीके से पढ़ाई करने के तरीके शामिल हैं. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/ranchi-bike-theft-gang-exposed-three-arrested-six-bikes-recovered/">रांची:

बाइक चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में शुरु हुआ क्लास

जानकारी के मुताबिक, रांची के सुरेंद्र नाथ सेंटेनरी स्कूल में सोमवार से सफल क्लास का आयोजन किया जा रहा है. अन्य स्कूलों में भी ‘सफल’ क्लास शुरु करने की तैयारी शुरु कर दी गई है. ताकि बच्चों को नई शिक्षा नीति के तहत जरुरी जानकारी दी जा सके. साथ ही पढ़ाई के नए तौर-तरीकों से उन्हें अवगत कराया जा सके. उल्लेखनीय है कि सीबीएसई ने पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर देश के 1887 स्कूलों में ‘सफल’ क्लास की शुरुआत की है. इसे भी पढ़ें -पंचायती">https://lagatar.in/panchayati-raj-director-nisha-oraon-accused-of-hanging-the-tender-for-14-months/">पंचायती

राज निदेशक निशा उरांव पर 14 महीने तक टेंडर लटकाने का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही