Ranchi : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला अधिवेशन सह सांगठनिक चुनाव जिला स्कूल रांची के सभागार में विद्यालय की प्राचार्या मंजुला एक्का की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुआ. इसमें सफदर इमाम को झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ का अध्यक्ष चुना गया. मुख्य अतिथि मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की शामिल ने कहा कि शिक्षकों की मूलभूत समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर उनके निराकरण का प्रयास करेंगे.मौके पर जिले के सभी प्रखंडों से शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे. संघ के महासचिव रविन्द्र प्रसाद सिंह ने आपसी एकजुटता बनाये रखने की अपील की.
के ऊर्जा मेले में 735 शिकायतों का हुआ निपटारा [wpse_comments_template]
संघ का सांगठनिक विस्तार किया गया
मौके पर संघ का सांगठनिक विस्तार हुआ, जिला सचिव मुकेश कुमार सिंह सर्वसम्मति से चुने गए. उपाध्यक्ष अद्वैत चैतन्य, आनंद कुमार, भवेश चन्द्र महतो, मिंज, महफिल अंसारी, सुनीला रोजी बाखला, प्रमंडलीय कार्यकारणी सदस्य कुर्बान अली, राज्य कार्यकारणी सदस्य यशवंत विजय, कोषाध्यक्ष मोहन लाल महतो, संयुक्त सचिव प्रेम साहू, अनिल नाथ सहदेव, ज्योति कुमारी, डॉ समीर हजाम, परीक्षा अध्यक्ष अभिलाषा, जिला कार्यकारणी सदस्यों में राजेश नंद , अनिल कुमार, इफ्तेखार आलम, रंगेश शेखर, चंद्रशेखर पांडेय, विवेक कुमार, तरुण नाग, नीलाक्षी वाजपेयी ,श्रीकांत शाहदेव चुने गए. इसे भी पढ़ें – जेवीवीएनएल">https://lagatar.in/735-complaints-settled-in-jvvnls-energy-fair/">जेवीवीएनएलके ऊर्जा मेले में 735 शिकायतों का हुआ निपटारा [wpse_comments_template]
Leave a Comment