Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सफदर का साहित्य और रंगकर्म भाईचारा को प्रतिबिंबित करता है : गोविंद

Advertisement
Advertisement
सफदर हाशमी और राम बहादुर शहादत समारोह का समापन Medininagar: इप्टा द्वारा संचालित संस्कृत पाठशाला की तीसवीं कड़ी के तहत सफदर हाशमी शहादत सप्ताह का समापन समारोह मेदिनीनगर स्थित कोयल नदी किनारे मरीन ड्राइव के पास लगे तिरंगा झंडा के नीचे आयोजन किया गया. समापन समारोह के दौरान सफदर हाशमी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जन संवाद एवं स्पॉट पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था. समापन समारोह इप्टा पलामू के अध्यक्ष प्रेम भसीन की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रेम भसीन एवं जंतु विज्ञान के शिक्षक नागेंद्र कुमार के साथ सभी कलाकारों ने संयुक्त रूप से सफदर हाशमी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रेम प्रकाश ने सफदर हाशमी और राम बहादुर की शहादत को याद करते हुए कहा कि सफदर हाशमी बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे. उन्होंने अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम पत्रकारिता, नाट्य व गीत लेखन, अभिनय व गायन को बनाया था. नाटक और गीतों को लेकर जनता को नाटक और गीतों के माध्यम से जागरूक और एकजुट करने का काम करते रहे. वहीं गोविंद प्रसाद ने कहा कि सफदर हाशमी का साहित्यकर्म और रंगकर्म संघर्ष से जुड़ा था. उनके साहित्य में मानवीय मूल्य और आपसी भाईचारे की झलक मिलती है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-former-mayor-aruna-shankar-wrote-a-letter-to-cm-hemant/">पलामू

: पूर्व मेयर अरूणा शंकर ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/08rc_m_58_08012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

इप्टा के कलाकारों ने बांधा समां

इसके बाद इप्टा के कलाकारों ने एकता सामानता शांति के लिए मिलकर चलो गीत की प्रस्तुति के साथ वरिष्ठ चित्रकार आशा शर्मा, वंदना श्रीवास्तव एवं संजीत कुमार के नेतृत्व में स्पॉट पेंटिंग कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस पेंटिंग कार्यक्रम में शहर के 5 वर्ष से लेकर 20 वर्ष के कलाकारों ने भाग लिया. पेंटिंग कार्यक्रम में मानवी सोनी, वैष्णवी कुमारी, आदत्या पांडे, फरहान, पूजा कुमारी, पीहू, प्रतीक्षा कुमारी, सिद्धार्थ, तृषा गुप्ता, शुभम, आकांक्षा, अक्षिता कुमारी, खुशी राज, समपीहा खान एवं रूपम कुमारी ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में संगीत के माध्यम से सफदर और राम बहादुर के संदेशों को कलाकारों ने गीतों के माध्यम से अपने दर्शकों को रूबरू कराया. कार्यक्रम का समापन कामयाबी गीत के साथ किया गया. संपूर्ण कार्यक्रम जिला सचिव रवि शंकर के नेतृत्व में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम को सफल बनाने में शब्बीर अहमद, उपेंद्र कुमार मिश्रा, गोविंद प्रसाद, कुलदीप राम, रिंकू सोनी, अनुभव मिश्रा, अभय मिश्रा, तनु नागरे, लक्ष्मी सोनी, प्रेम कुमार, संजीव कुमार संजू, शशि पांडे, श्याम कुमार, भोला, अजीत कुमार, संजीत दुबे सहित काफी लोग सक्रिय थे. इसे भी पढ़ें-रास्ता">https://lagatar.in/child-harmed-by-pet-dog-in-protest-against-road-encroachment-complaint-registered-in-police-station/">रास्ता

अतिक्रमण के विरोध पर बच्चे को पालतू कुत्ते से पहुंचाया क्षति, थाना में शिकायत दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही