Search

 
 
 

डॉक्टरों की सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी, बदलाव अब दिखेगा: इरफान अंसारी

झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा बयान देते हुए कहा कि मंत्री पद संभालने के बाद लोगों की उम्मीदें उनसे और बढ़ी हैं.
 

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा बयान देते हुए कहा कि मंत्री पद संभालने के बाद लोगों की उम्मीदें उनसे और बढ़ी हैं.

 

उन्होंने बताया कि पहले जहां डॉक्टर राज्य में काम करने से हिचकिचाते थे, अब वे सरकार की कार्यशैली और सुधारों से उत्साहित होकर सेवा के लिए आगे आ रहे हैं.

 

डॉ अंसारी ने स्पष्ट कहा कि सरकार सभी डॉक्टरों को पूरी सुरक्षा, सम्मान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. अस्पतालों में बेहतर कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित की जाएंगी तथा डॉक्टरों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा.

 

उन्होंने स्वीकार किया कि पूर्व में कुछ कमियां रहीं, लेकिन अब राज्य एक नए स्वास्थ्य अध्याय की ओर बढ़ रहा है. मंत्री ने सभी चिकित्सकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ झारखंड का निर्माण डॉक्टरों और सरकार के संयुक्त प्रयासों से ही संभव है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही