Search

 
 
 

सागरिका का आरोप, 70-100 सीटों के रुझान अपलोड नहीं, भाजपा के पक्ष में कहानी बनाने का हो रहा प्रयास

सागरिका घोष ने मांग की कि सभी 293 सीटों के रुझान पारदर्शी तरीके से अपलोड किये जायें. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताआश्वस्त और दृढ़ हैं, वे हर एक वोट की गिनती होने तक मतगणना टेबल पर बने रहेंगे.
 

Kolkata : पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम की मतगणना को  लेकर टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने आरोप लगाया है कि चुनाव में गिनती की प्रक्रिया बहुत धीमी गति से चल रही है.

 

 

 

लगभग 70 से 100 सीटों के रुझान अभी तक चुनाव आयोग द्वारा अपलोड नहीं किये गये हैं. यह भाजपा के पक्ष में एक कहानी बनाने के लिए जानबूझकर किया गया प्रयास को दर्शाता है.

 

सागरिका घोष ने कहा, कि जैसा कि आप जानते हैं, गिनती कई राउंड में होती है. उदाहरण दिया कि यह 18 या 20 राउंड तक चलता है.

 

सागरिका ने कहा कि कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में महज पहले एक या दो राउंड ही अपलोड किये गये हैं और इसे रुझान के रूप में दिखाया गया है, जबकि बाद के राउंड के डेटा अपडेट नहीं किये गये हैं.

 

टीएमसी सांसद ने कहा कि  इसलिए ये आंशिक रुझान पूरी तस्वीर नहीं दर्शाते. सागरिका घोष ने मांग की कि सभी 293 सीटों के रुझान पारदर्शी तरीके से अपलोड किये जायें. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता आश्वस्त और दृढ़ हैं, वे हर एक वोट की गिनती होने तक मतगणना टेबल पर बने रहेंगे. 


 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही