Saharsa: बिहार में अपराधियों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. सहरसा में अपराधियों ने जेडीयू नेता के बेटे से 25 लाख रंगदारी की मांग की है. पैसे नहीं देने पर कारोबारी शुभम कुमार को जान से मारने की भी धमकी दी है. इस संबंध में शुभम ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है. उन्होंने कोसी क्षेत्र के डीआईजी और सहरसा एसपी को भी आवेदन भेजकर मदद की गुहार लगाई है.
सहरसा : JDU नेता के बेटे से रंगदारी की मांग, जान से मारने की भी धमकी
Last Updated: Dec 13, 2024 12:00 AM (IST)