Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सहरसा: तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत

जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरूआहा सुखासन वार्ड नंबर 3 में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से रामपुर निवासी मजदूर रामबिलास शाह की मौके पर ही मौत हो गई
Advertisement
Advertisement

Sarhasa : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरूआहा सुखासन वार्ड नंबर 3 में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से रामपुर निवासी मजदूर रामबिलास शाह की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम छा गया.

 

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रामबिलास शाह रोज की तरह काम पर जा रहे थे. इसी दौरान एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वह ट्रक के नीचे आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद चालक ट्रक रोकने के बजाय कुछ दूरी तक वाहन को आगे बढ़ाता रहा, जिससे घटना और भयावह हो गई.

 

लोगों ने रोका ट्रक, एक आरोपी पकड़ा

स्थानीय लोगों ने शोर मचाते हुए ट्रक को रोकने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद वाहन को रुकवाया. ट्रक में सवार तीन लोगों में से दो मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उमेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है. उसने पुलिस को बताया कि वह ट्रक के पीछे सो रहा था और हादसे की जानकारी बाद में हुई.

 

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी. ट्रक में गिट्टी लदी हुई थी. पुलिस फरार चालक और खलासी की तलाश में जुटी है.

 

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता

इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग से बढ़ते सड़क हादसों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही