Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता : ई- रिक्शा में बैठकर उद्घाटन करने पहुंचे शिक्षा मंत्री, नहीं पहुंचे सीएम और खेल मंत्री

Ranchi : झारखंड सरकार की ओर से उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने किया. शिक्षा मंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर शुभारंभ किया. इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और सामान्य जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है. प्रतियोगिता का उद्घाटन करने मंत्री ई-रिक्शा से पहुंचे थे. बता दें कि पहले उस कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन को करना था, लेकिन वो नहीं पहुंचे, वहीं खेल मंत्री हफीजुल हसन भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-crowd-gathered-in-the-tribal-rights-rally-of-jmm-mla-chamra-linda-hemant-soren-and-the-central-government-were-on-target/">रांची:

JMM विधायक चमरा लिंडा की आदिवासी अधिकार महारैली में उमड़ी भीड़, निशाने पर रहे हेमंत सोरेन व केंद्र सरकार

खेल को बेहतर दिशा में पहुंचा जा रहा- जगरनाथ महतो 

खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने कहा कि सहाय योजना की परिकल्पना 2021 दिसंबर में ही की गई थी. किसी कारण से आयोजन नहीं हो पाया था. उन्होंने कहा कि जो अच्छे खिलाड़ी होंगे उन्हें सरकार के अंतर्गत चलने वाले आवासीय और सेंटर फॉर एक्सीलेंस केंद्र में भर्ती किया जाएगा. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के आदेश का पालन करते हुए खेल को बेहतर दिशा में पहुंचा जा रहा है.

इस प्रतियोगिता में 520 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं

बता दें कि 16 फरवरी से 18 फरवरी तक सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में उग्रवाद प्रभावित 5 जिलों पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला, खरसावां, खूंटी, सिमडेगा और गुमला के 520 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. इस प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में 260 और महिला वर्ग में 260 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता के तहत हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल की प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी. विजेता और उपविजेता टीमों के सदस्यों को 10,000 से 5000 तक की इनामी राशि नगद पुरस्कार दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें - साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-pollution-department-team-inspected-the-crusher-plant-area/">साहिबगंज

: प्रदूषण विभाग की टीम ने क्रशर प्लांट क्षेत्र का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही