Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में 16 से 18 फरवरी तक सहाय्य योजना खेलकूद प्रतियोगिता, सीएम करेंगे उद्घाटन

Ranchi : राज्य सरकार की ओर से उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में खेलों के माध्यम से सामान्य जीवनशैली को प्रेरित करने तथा युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से सहाय्य योजना के अंतर्गत रांची में राज्य स्तरीय सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता 2022- 23 का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें कई विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे. बताया गया कि इस आयोजन में उग्रवाद प्रभावित पांच जिलों पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, खूंटी, सिमडेगा और गुमला के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं. यह प्रतियोगिता 16 फरवरी से 18 फरवरी तक रांची में होगी. गुरुवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में दिन के 11 बजे मुख्य अतिथि सीएम हेमंत सोरेन इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे. वहीं विशिष्ट अतिथि खेल मंत्री हफिजुल हसन मौजूद रहेंगे.

प्रतियोगिता में कुल 520 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे

यह प्रतियोगिता 14 से 19 वर्ष आयुवर्ग के खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा. 16 फरवरी से 18 फरवरी तक रांची के विभिन्न स्थल में इसका आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता में कुल 520 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. वहीं अलग अलग खेल में 40 टीम इस प्रतियोगिता का हिस्सा है. बालक वर्ग में 260, वहीं बालिका वर्ग में भी 260 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. हॉकी मैच बरियातू हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में खेला जाएगा, जबकि फुटबॉल प्रतिस्पर्धा बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम और मंदिर मैदान मोरहाबादी में होगी. एथलेटिक्स की प्रतिस्पर्धा बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में खेला जाएगा. वॉलीबॉल की प्रतिस्पर्धा शहीद नीलांबर पीतांबर ऑक्सीजन पार्क मोरहाबादी में होगी.

विजेता टीम को मिलेगी ईनामी राशि

बताया गया कि फुटबॉल विजेता टीम के प्रत्येक सदस्य को 10,000 रुपये और उपविजेता टीम के प्रत्येक सदस्य को 5000 रुपये की इनामी राशि दी जाएगी. हॉकी प्रतिस्पर्धा में विजेता टीम के प्रत्येक सदस्य को 10,000 रुपये, उपविजेता टीम के प्रत्येक सदस्य को 5000 रुपये, वॉलीबॉल में विजेता टीम के प्रत्येक सदस्य को 10,000 रुपये और उपविजेता को 5 हजार रुपये मिलेंगे. वहीं एथलेटिक्स में प्रथम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 10000 रुपये, दूसरे स्थान वाले को 7000 और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5000 रुपये की इनामी राशि दी जाएगी. इसे भी पढ़ें – देवघर">https://lagatar.in/nishikant-files-pil-in-high-court-to-remove-restrictions-on-shiv-baraat-in-deoghar/">देवघर

में शिव बारात से पाबंदियां हटाने के लिए निशिकांत ने हाईकोर्ट में दाखिल की जनहित याचिका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही