Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहेबगंज : बदले जाएंगे जिले से सभी खराब ट्रांसफार्मर

Advertisement
Advertisement

विभागीय जीएम ने पाकुड़ व साहिबगंज जिले के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Sahibganj : शहर के विद्युत सर्किल कार्यालय में 27 सितंबर को दुमका विद्युत महाप्रबंधक राकेश प्रसाद ने साहिबगंज व पाकुड़ जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में महाप्रबंधक ने राजस्व वसूली को लेकर विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व कनीय अभियंता को विशेष निर्देश दिया. इसी क्रम में जिले में विद्युत संबंधी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई. इस दौरान जीएम ने अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि अभियंता अपने क्षेत्र का भ्रमण कर विभागीय कार्यों का निरीक्षण कर कार्य संबंधी रिपोर्ट जमा करें. उन्होंने साहेबगंज के कार्यपालक अभियंता राजकुमार व तकनीकी कार्यपालक अभियंता सत्यनारायण पात्रा को निर्देश दिया कि जिले में जितने भी जले हुए ट्रांसफार्मर हैं, उसे जल्द बदलें. बताया कि पूरा सर्किल में कुल राजस्व का लक्ष्य 20 करोड़ निर्धारित किया गया है, इसके विरुद्ध 13 करोड़ रुपये की वसूली की गई है. आरडीडीएस स्कीम के तहत शहर में 35 किलोमीटर केबल का कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी इलाके में बांस-बल्ला में विद्युत कनेक्शन लटकते मिलने पर वहां के कनीय अभियंता पर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में विभाग के तमाम अभियंता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-vishwa-hindu-parishad-will-take-out-shaurya-jagran-rath-yatra/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : विश्व हिंदू परिषद निकालेगी शौर्य जागरण रथ यात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही