Search

 
 
 

साहिबगंज : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया

 
 Sahebganj / Pakur : जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया. राजमहल विधानसभा क्षेत्र के साहेबगंज नगर मंडल के बूथ संख्या 112 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई. मौके पर राजमहल विधायक अनंत ओझा भी उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विधायक ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया. विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना. विधायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचारों को नरेंद्र मोदी सरकार पूरा कर रही है. पीएम मोदी के मन की बात प्रेरणा भरा रहता है. मन की बात में पीएम ने कहा कि त्योहारी सीजन में स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी कर वोकल फॉर लोकल पहल को बढ़ावा दें. पीएम मोदी की अगुवाई में समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू हुई है. अंत्योदय विचारों के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय थे. पंडित उपाध्याय का मानना था कि सरकारी योजनाओं का लक्ष्य समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति होना चाहिए. उनके विचारों को पीएम मोदी विभिन्न सरकारी योजनाएं के जरिए साकार कर रहे हैं.

पाकुड़ में भी मनी जयंती

[caption id="attachment_429975" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/pandit-dindayal-birth-anniversary-pakur-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> पंडित दीनदयाल की जयंती पर इकट्ठे बीजेपी कार्यकर्ता[/caption]

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पाकुड़ में मनाई गई. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 39 बूथों पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना. बूथ संख्या 411 पर बीजेपी जिला अध्यक्ष बलराम दुबे ने पंडित उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजिल देने वालों में मीरा प्रवीण सिंह, संपा साह, विश्वनाथ भगत, हिसाबी राय, दिलीप सिंह, अमृत पांडे, विवेकानंद तिवारी, रवि जायसवाल, सोहन मंडल, पार्थ रक्षित समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=428305&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ नगर पर्षद के CEO कौशलेश यादव की डिग्री पर सवाल, 13 वर्ष में पास कर ली 10वीं, इंजीनियरिंग का सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही