Search

 
 
 

साहेबगंज : जैप 9 के प्रशिक्षुओं के पारण परेड में शामिल हुए डीजीपी

 
Sahebganj : साहेबगंज में जैप 9 में संचालित प्रशिक्षुओं के पारण परेड में मंगलवार को डीजीपी अजय कुमार सिंह शामिल हुए. मौके पर एडीजी सुमन गुप्ता, एडीजी प्रिया दुबे, एसपी कुमार गौरव, डीसी हेमंत सती मौजूद रहे. इस अवसर पर जैप 9 में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 489 प्रशिक्षु जवानों ने ग्राउंड में मौजूद अधिकारियों को सलामी देते हुए उनके समक्ष पारण परेड कर शपथ लिया. यहां सभी प्रशिक्षु को विधिवत ईमानदारी से अपने कार्य का निर्वाहन करने की शपथ दिलाई गई. इन सभी को 280 दिन की कठोर ट्रेनिंग के बाद आज अपने काम के लिए शपथ दिलाया गया. जिसके बाद उन्हें झारखंड पुलिस की खाकी वर्दी, टोपी और चिन्ह दिया गया. ये सभी झारखंड के अलग-अलग जिलों में पदस्थापित किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें -भाजपा">https://lagatar.in/bjp-state-president-nayab-singh-saini-will-be-the-new-chief-minister-of-haryana-khattar-resigned-today-itself/">भाजपा

के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी हरियाणा के नये मुख्यमंत्री होंगे, खट्टर ने आज ही दिया है इस्तीफा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही