Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : सरेआम शख़्स को गोलियों से किया छलनी, दस राउंड फ़ायरिंग से सनसनी

Sahibganj : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवगंज पत्थर घाट पर शनिवार 27 मई की शाम को 6 से 7 की संख्या में आये बदमाशों ने रविंदर यादव नाम के शख़्स की गोली मार कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार रविंदर मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल गिरा रहा था, इसी दौरान बदमाशओं ने उस पर दस राउंड फ़ायरिंग की. जिसमें तीन गोली उसके शरीर में लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. घटना की ख़बर मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे. सूचना पर एसडीपीओ राजेन्द्र दुबे भी मौके पर पहुंच कर तफ़्तीश में जुट गये. एसडीपीओ ने बताया कि पत्थर घाट पर रविंदर यादव को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई थी. घटना तब तक पहुंचाने के बाद पाया कि युवक गंगा के किनारे गिरा पड़ा था. ऊपरी तौर पर देखने के बाद तकरीबन तीन गोली उनके शरीर में लगी है. उन्होंने बताया कि गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की वज़ह पुरानी रंजिश हो सकती है. पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-dc-raided-taljhari-bechuri-mauza-at-midnight/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : डीसी ने आधी रात तालझारी बेकचुरी मौजा में मारा छापा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही