Search

 
 
 

साहेबगंज : ऑटो के धक्के से वृद्धा घायल, हायर सेंटर रेफर

 
Sahibganj (Barharwa) :  उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सामने एक ऑटो की टक्कर से 60 वर्षीय महिला घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार, नया बाजार निवासी शारदा देवी (60) प्रखंड कार्यालय किसी काम से गयी थीं. वहां से घर लौटने के दौरान, विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा ऑटो अनियंत्रित हो गया और शारदा देवी को धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गयी.

राहगीरों और परिजनों ने उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो चालक को हिरासत में लिया. साथ ही ऑटो जब्त कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही