Search

 
 
 

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ साहेबगंज पुलिस की कार्रवाई, 50 लाख की शराब जब्त की

 
Sahebganj: पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने रांगा थाना क्षेत्र के शर्मापुर रजवाड़ टोला स्थित एक घर में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने घर में रखी करीब 50 लाख रुपए मूल्य की शराब जब्त की है. शराब को जब्त करने के बाद चार वाहनों में भरकर पुलिस थाना लायी. इसे भी पढ़ें -चेक">https://lagatar.in/check-bounce-case-actress-ameesha-patel-ready-to-pay-the-money-will-return-thers-2-crore-75-lakh/">चेक

बाउंस केस: अभिनेत्री अमीषा पटेल पैसे देने के लिए हुई तैयार, 2 करोड़ 75 लाख करेंगी वापस

500 पेटी विदेशी शराब किया गया जब्त

पुलिस ने जिस घर में छापेमारी की थी, उस घर में करीब 500 पेटी विदेशी शराब मिला. पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है. जब्त शराब की सभी बोतलें पंजाब में बनी हैं. इनपर एमआरपी अंकित नहीं है. लोकसभा चुनाव से पहले भारी मात्रा में शराब की इस खेप की बरामदगी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है. शराब माफिया लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में इस शराब को खपाने की फिराक में था. इसे भी पढ़ें -मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-champai-soren-inspected-kantatoli-and-sirmtoli-flyovers/">मुख्यमंत्री

चंपाई सोरेन ने कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही