Search

 
 
 

साहिबगंज : शहर के शहीद चौक से पुराना एसपी कोठी तक भाजयुमो की तिरंगा यात्रा

 
Sahibganj - भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर साहिबगंज शहर के शहीद चौक से पुराना एसपी कोठी तक तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा में मुख्यरूप से राजमहल विधायक अनंत ओझा शामिल हुए. नेतृत्व साहिबगंज नगर के भाजयुमो अध्यक्ष अमित शर्मा और संचालन भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अनिमेश सिन्हा ने किया. तिरंगा यात्रा की शुरुवात विधायक अंनत ओझा और भाजपा जिला अध्यक्ष रामदरश यादव ने शहीद चौक पर शहीद की प्रतिमा पर माल्यर्पण करके किया. मौके पर विधायक अंनत ओझा ने कहा कि कारगिल के उन महान विभूतियों को नमन करने का दिन हैं, जिन्होंने ने मातृभूमि की रक्षा करते करते हुए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया. साहेबगंज के माटी के लाल जोनाथन मुर्मू, सुबोध सिंह जैसे जाबांज सैनिकों ने अपने अदम्य सामर्थ्य के बल पर पाकिस्तानी आतंकियों को उन्ही की भाषा में जवाब दिया. साहिबगंज तो वीरो का धरती हैं, गलावन घाटी में शहीद कुंदन ओझा, शहीद ब्रजेश कुमार यादव, शहीद सुबोध सिंह, शहीद कुलदीप उरांव, जोनाथन मुर्मु, शहीद मुन्ना यादव जैसे वीर सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर मातृभूमि को सुरक्षित करने का काम किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=369886&action=edit">यह

भी पढ़ें :हर घर जल उत्सव कार्यक्रम को लेकर डीडीसी ने की बैठक         [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही