Sahebganj : जिले जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के कृषि कार्यालय के समीप मुख्य सड़क पर सोमवार देर रात अपराधियों ने चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी. जिला अनुमंडल कृषि विभाग के चौकीदार संतोष मोदी को चार गोलियां लगी. एक गोली सीने में, दूसरा पेट के बगल, तीसरा गर्दन में और चौथा बांह में लगी है. फिलहाल चौकीदार का शव सदर अस्पताल में रखा हुआ है. आज मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा.
साहिबगंज : चौकीदार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Last Updated: Jun 13, 2023 12:00 AM (IST)