Search

 
 
 

साहेबगंज के खनन व्यवसायी कृष्ण साहा ने पंकज मिश्रा को दिए 30 लाख, अकाउंट में भी ट्रांसफर किये पैसे

 
Vinit Abha Upadhyay Ranchi: साहेबंगज में अवैध खनन की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि बुधवार को जिस खनन व्यवसायी कृष्ण कुमार साहा को ईडी ने गिरफ्तार किया है, उसने करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की है. अवैध खनन के जरिये करोड़ों की काली कमाई करने के आरोपी पंकज मिश्रा और कृष्ण कुमार साहा का डायरेक्ट कनेक्शन है. कृष्ण साहा ने पंकज मिश्रा को 25 लाख रुपये से ज्यादा नकद दिए और 10 लाख रुपये पंकज मिश्रा के अकाउंट में ट्रांसफर किये. जिसका अकाउंट नंबर 23420100000444 है. यह पैसे पंकज मिश्रा को इसलिए दिए गए ताकि अवैध खनन के कारोबार में कोई अड़चन न आए. इतना ही नहीं कृष्ण साहा ने अपने और अपनी कंपनी के विभिन बैंक एकाउंट के जरिये 19 करोड़ से ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग की. यह पैसे अवैध खनन से अर्जित किये गए थे. इसे पढ़ें- दलित">https://lagatar.in/dalit-youths-were-thrashed-and-garlanded-with-shoes-home-minister-narottam-mishra-instructed-to-apply-rasuka-against-the-accused/">दलित

युवकों की पिटाई कर जूतों की माला पहनाई गयी, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने का निर्देश दिया
[caption id="attachment_690310" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/krishna-saha.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कस्टडी के दौरान कृष्णा साहा[/caption] बता दें कि मनी लॉड्रिंग केस की जांच के दौरान ईडी ने बुधवार की देर शाम साहेबगंज के खनन व्यवसायी कृष्ण कुमार साहा को गिरफ्तार किया है. जिसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद एजेंसी उससे 5 दिनों तक पूछताछ करेगी. इस पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें- पढ़िये…झारखंड">https://lagatar.in/four-famous-cases-of-mob-lynching-in-jharkhand/">पढ़िये…झारखंड

में हुए मॉब लिंचिंग के चार चर्चित मामले, जिसमें शामिल 31 आरोपियों को सुनाई गई सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही