Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : मॉडल स्कूल की नामांकन प्रवेश परीक्षा में 1042 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Sahibganj : जिले के मॉडल स्कूलों में वर्ग 6 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन झारखंड अधिविध परिषद रांची ने 9 अप्रैल को किया. साहिबगंज जिला मुख्यालय में परीक्षा के चार केंद्र बनाए गए थे. इन चार केंद्रों पर कुल 1804 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था, जिसमें 762 परीक्षार्थी ही सम्मिलित हुए, 1042 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. केंद्र अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान इंटर स्कूल केंद्र पर कुल 450 परीक्षार्थियों में से 188 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने आए. पब्लिक उच्च विद्यालय केंद्र पर कुल 300 परीक्षार्थियों में 96 परीक्षार्थी, संध्या महाविद्यालय केंद्र पर कुल 654 परीक्षार्थियों में 328 परीक्षार्थी और यमुना दास बालिका उच्च विद्यालय केंद्र पर 400 परीक्षार्थियों में से 150 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए. गौरतलब है कि साहिबगंज जिला में कुल 9 प्रखंडों में साहिबगंज और बरहरवा को छोड़कर 7 प्रखंडों में मॉडल स्कूल है. प्रत्येक मॉडल स्कूल में कुल 40 बच्चों का वर्ग 6 में प्रवेश परीक्षा के आधार पर नामांकन किया जाएगा. सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. दुर्गानंद झा और जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार पासवान निरीक्षण करने पहुंचे. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई. गरीब परिवार के मेधावी बच्चों को प्रवेश परीक्षा के आधार पर मॉडल स्कूलों में नामांकन किया जाएगा. प्रवेश पाने वाले बच्चे वर्ग 6 से माध्यमिक तक की शिक्षा वहीं पूरी करेंगे. जांच परीक्षा कम देने आए बच्चों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से प्रखंड की दूरी अधिक रहने, अत्यधिक गर्मी और अभिभावक व बच्चों में जागरूकता की कमी के कारण परीक्षार्थियों की कम उपस्थिति रही. अगले साल आयोजिन होने वाली परीक्षा के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाएगी, जिससे अधिक से अधिक बच्चे परीक्षा में शामिल हो सके. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=602618&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: शहर में कैमरा होगा निगहबान तो अपराध पर लगेगी लगाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही