Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : शिक्षक दिवस पर 11 चयनित शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : बोरियो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक पुरस्कर B सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपायुक्त रामनिवास यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा शरीक हुए. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर और पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई. समारोह में जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर चयनित 11 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. ज़िला स्तर पर चयनित प्लस टू बीडी उच्च विद्यालय सकरीगली के शिक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार को 50 हज़ार इनाम दिया गया. अनुमंडल स्तर पर चुने गये प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा के शिक्षक रवि कुमार मिश्रा और नुसरत जहां को 20 हज़ार रूपये का इनाम दिया गया. प्रखंड स्तर पर चयनित आठ शिक्षकों को दस हज़ार रूपये का नाम, प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बच्चों से कहा कि इस आपकी सफलता के पीछे सबसे बड़ा योगदान आपके शिक्षक का ही होता है. गुरुओं का काम ही है अंधेरा से प्रकाश की ओर ले जाना. कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप, एसडीपीओ आशीष कुमार, बीईओ जालेश्वर साह, बीपीओ मनीष कुमार, खालिद हुसैन,  प्रखंडों से आए बीआरपी, सीआरपी, विभिन्न विद्यालय के शिक्षक व छात्राएं उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-dc-inaugurated-the-cluster-level-sports-selection-competition-in-navodaya-vidyalaya/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय खेल चयन प्रतियोगिता का डीसी ने किया उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही